#प्रदेश

CG Accident : पिकअप वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

Advertisement Carousel

 

बालोद। बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ग्रामीण मार्ग पर हुआ, जहां खराब सड़क और तेज गति के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में मृत महिलाओं की उम्र क्रमशः 35 और 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।