पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG आपूर्ति सामान्य, सरकार ने PNG कनेक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन बड़ी संख्या में कार्गो रास्ते में हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में एलपीजी की डिलिवरी सामान्य रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं है। पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त है।
अफवाहों से बचने की अपील
सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन या गैस की अतिरिक्त खरीदारी न करें। सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं।
PNG कनेक्शन विस्तार के निर्देश
Petroleum and Natural Gas Regulatory Board (PNGRB) ने सिटी गैस वितरण कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे तेजी से पीएनजी कनेक्शन का विस्तार करें।
० स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों को प्राथमिकता
० सामुदायिक रसोई और आंगनवाड़ी केंद्रों को 5 दिनों के भीतर कनेक्शन
० जहां पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां तुरंत सुविधा देने के निर्देशखाड़ी क्षेत्र से LPG आपूर्ति जारी
० पोत एवं परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं।
० एलपीजी से भरे दो जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं
० आने वाले दिनों में बंदरगाहों पर उनकी पहुंच तय है
० किसी भी बंदरगाह पर भीड़ या बाधा की सूचना नहींकूटनीतिक स्तर पर सक्रियता
Subrahmanyam Jaishankar ने पश्चिम एशिया के हालात को लेकर अमेरिकी और अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत की है। इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों के राजदूतों के साथ भी बैठक कर क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग पर जोर दिया गया।





