#प्रदेश

Big News : कुख्यात नक्सली पापा राव के सरेंडर की अटकलें तेज, पुलिस निगरानी में लाने की तैयारी

Advertisement Carousel

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच कुख्यात नक्सली नेता पापा राव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पापा राव अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम उसे लेने के लिए जंगल के एक गोपनीय स्थान की ओर रवाना हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि उसे बीजापुर से होते हुए जगदलपुर लाया जा सकता है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों के सामने औपचारिक सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

इस बीच पापा राव की एक कथित तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह जंगल में अन्य नक्सलियों के साथ नजर आ रहा है। हालांकि इस तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।

पापा राव, जिसे मंगू दादा या चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है। वह वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रमुख पदाधिकारी और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य बताया जाता है। उस पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह कई बड़े नक्सली हमलों की रणनीति बनाने में शामिल रहा है, जिनमें आईईडी ब्लास्ट और सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमले शामिल हैं।

राज्य के गृहमंत्री ने इस संभावित सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।

फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Big News : कुख्यात नक्सली पापा राव के सरेंडर की अटकलें तेज, पुलिस निगरानी में लाने की तैयारी

Harish Rana Death : 13 साल से