ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी: दीवार तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार

वाड्रफनगर। Wadrafnagar शहर के मध्य स्थित दीपक अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। दुकान के दराज टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगे गहने गायब थे।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।




