दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में दो की मौत

दुर्ग।दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच कल देर शाम तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार हरिश्चंद यादव और भोला यादव को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हरिश्चंद यादव – अपने भतीजे की बारात में गिरहोला से धमधा जा रहे थे।भोला यादव – हरिश्चंद यादव के भाई के साले।
दोनों बाइक से धमधा के एक परिचित के घर जा रहे थे, तभी धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही मिनी बस ने टक्कर मार दी।
धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





