Big News : रायपुर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो फर्मों के चार ठिकानों पर छापा

रायपुर। State GST Department ने गुरुवार, 26 मार्च को राजधानी रायपुर में दो व्यावसायिक फर्मों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में बड़ी जीएसटी चोरी के खुलासे के संकेत मिल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी Bhansthann Annapurna Complex स्थित लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स के कुल चार अलग-अलग ठिकानों पर की गई। विभाग को इन फर्मों के खिलाफ फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
करीब 10 अधिकारियों की टीम संबंधित ठिकानों पर मौजूद है और दस्तावेजों, बिलों तथा वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही साझा की जाएगी।




