#प्रदेश

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू, आज पहली फ्लाइट रवाना

Advertisement Carousel

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले को आज बड़ी सौगात मिली है। अंबिकापुर स्थित दरिमा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत आज से हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए और पहली उड़ान से दिल्ली रवाना हुए।

किराया और टाइमिंग

यह उड़ान सेवा Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें 72 सीटों वाला एटीआर विमान इस्तेमाल होगा।

किराया: लगभग ₹6,000 से ₹7,000
पहली उड़ान:
अंबिकापुर से प्रस्थान: दोपहर 12:00 बजे
दिल्ली आगमन: करीब 2:30 बजे
सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी
रूट और कनेक्टिविटी

नई फ्लाइट सेवा को बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रूट्स पर संचालित किया जाएगा:

दिल्ली रूट
सोमवार: दिल्ली → बिलासपुर → अंबिकापुर, वापसी: अंबिकापुर → दिल्ली
बुधवार: दिल्ली → अंबिकापुर (सीधी), वापसी: अंबिकापुर → बिलासपुर → दिल्ली
कोलकाता रूट
गुरुवार: कोलकाता → अंबिकापुर (सीधी), वापसी: अंबिकापुर → बिलासपुर → कोलकाता
शनिवार: कोलकाता → बिलासपुर → अंबिकापुर, वापसी: अंबिकापुर → कोलकाता (सीधी)
क्षेत्र को मिलेगा फायदा

इस नई सेवा से सरगुजा क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को अब राजधानी और अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह उड़ान सेवा अंबिकापुर और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।