#प्रदेश

रायपुर नगर निगम का 2000 करोड़ से अधिक का बजट पेश,विकास योजनाओं के साथ नए शुल्क लागू, सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर

Advertisement Carousel

 

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। महापौर मीनल चौबे द्वारा सोमवार को निगम सभा में प्रस्तुत इस बजट में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और राजस्व बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।

जानें बजट से जुडी ख़ास बातें

– बजट के अनुसार, निजी और सरकारी भूमि पर आयोजित होने वाले बड़े आयोजनों—जैसे मेला, प्रदर्शनी, एक्सपो और मैजिक शो—पर 500 रुपये प्रतिदिन का शुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा, भंडारा और लंगर जैसे सामुदायिक आयोजनों पर भी 500 रुपये प्रतिदिन सफाई शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके।

– शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और उद्यानों के विकास एवं रखरखाव के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। साथ ही, केंद्र सरकार के सहयोग से शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

– सामाजिक सुरक्षा के तहत 84 नई निराश्रित पेंशन और 24 राष्ट्रीय परिवार सहायता प्रकरणों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, शहीद मेजर यशवंत गोविंद गोरे और मेजर सत्य प्रदीप दत्ता की स्मृति में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

– नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग पर सख्ती दिखाते हुए ऐसी जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके लिए सार्वजनिक सूचनाएं जारी की जा रही हैं।

– यह बजट शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और सामाजिक योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।