#राष्ट्रीय

PM मोदी असम में : चाय के साथ चिप को असम की पहचान बताया, कांग्रेस पर किया हमला

Advertisement Carousel

 

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम के दौरे पर हैं। वह भाजपा के चुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पहली रैली धेमाजी जिले के गोगामुख में सुबह 11 बजे और दूसरी रैली विश्वनाथ जिले में दोपहर 1 बजे होगी। प्रधानमंत्री इन रैलियों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलों के साथ राज्य पुलिस तैनात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी असम यात्रा के दौरान डिब्रूगढ़ के चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “चाय असम की आत्मा है और पूरी दुनिया में मशहूर है।”

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि असम में चुनावी उत्साह और लोगों के आशीर्वाद से भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, “असम की पहचान चाय के साथ चिप भी बनेगी, संसाधनों की कोई कमी नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चुनावी मुद्दों पर विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाए।