जैतूसाव मठ में मनाई गई भगवान राम की छट्टी ,कढी भात का लगाया भोग

रायपुर। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बुधवार दोपहर 12:00 बजे बड़े धूमधाम से श्री रामचंद्र जी के छट्टी महोत्सव मनाया गया जिसमें ठाकुर जी को विशेष रूप से छेवारीलड्डू कांकेपानी बालभोग लगाया गया श, महंत रामसुंदर दास जी के द्वारा ठाकुर जी का मंगलमय महाआरती किया गया.छठी विशेष में रामचंद्र जी को कढी भात, मालपुआ का भोग लगाया गया, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में उमड़े थे, आरती के बाद भोजन मालपुआ प्रसादी वितरण किया गया।
रामचंद्र जी की सेवा में मोर पंख का विशेष महत्व है इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गर्भगृह को मोर पंख से सजाया गया है व स्वर्ण श्रृंगार के साथ अद्भुत छवि का दर्शन करने दूर दूर से भक्त आ रहे हैं,





