#राष्ट्रीय

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीपेरंबुदूर से मैदान में

Advertisement Carousel

 

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सियासी रण में कांग्रेस ने अपनी 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में पुराने कद्दावर नेताओं के साथ नए चेहरे भी शामिल किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष खुद चुनाव मैदान में

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थागई को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा सीट से उतारा गया है। पार्टी ने इसे संदेश माना है कि वह इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है।

कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागाई का है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। श्रीपेरंबुदूर सीट न सिर्फ कांग्रेस के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास रही है, बल्कि सेल्वपेरुन्थागाई का यहां से लड़ना पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने वाला कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के खुद चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह इस बार तमिलनाडु में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।

क्रमांक उम्मीदवार का नाम विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट
1 दुरई चंद्रशेखर पॉन्नेरी अनुसूचित जाति
2 JMH आसान मौलाना वेलाचेरी –
3 के सेल्वपेरुन्थगई श्रीपेरुम्बुदुर अनुसूचित जाति
4 एएम मुनिरत्नम शोलिंगुर –
5 आर कुप्पू सामी उथंगराई अनुसूचित जाति
6 डॉ. ए. चेल्ला कुमार कृष्णगिरि –
7 जीकेएम तमिल कुमारन पेन्नागरम –
8 एस.के. अर्थनारी अत्तूर अनुसूचित जाति
9 गोपिनाथ पलानीयप्पन ईरोड (पूर्व) –
10 बी. रामचंद्रन ऊधगमंडलम –
11 के.पी. सूर्या प्रकाश कवुंडमपालयम –
12 एम.वी. श्रीनिथि नायडू सिंगनल्लूर –
13 मिस वीचू लेनिन प्रसाद थुरैयूर अनुसूचित जाति
14 ए.एस. चंद्रशेखरन कुड्डालोर –
15 जमाल यूनुस मोहम्मद मयिलाडुतुरी –
16 टी. रामा चंद्रन अरंथांगी –
17 एस. मंगुडी करैकुडी –
18 टी. सरवण कुमार उसीलमपट्टी –
19 गणेशन अशोकन सिवकासी –
20 रामा करुमानिक्कम तिरुवदाना –
21 एस. ऊर्वशी अमीरथराज श्रीवैकुंटम –
22 संगई गणेशन शंकरनकोविल अनुसूचित जाति
23 वी.पी. दुरई अंबासमुद्रम –
24 रूबी मनोहरन नंगुनेरी –
25 डॉ. थरागई कुथबर्ट कोलाचेल –
26 टी.टी. प्रवीण विलावनकोड –
27 एडवोकेट एस. राजेश कुमार किल्लियूर –

पूर्व सांसद डॉ. ए चेल्ला कुमार कृष्णागिरी से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस की इस सूची में दूसरा बड़ा नाम पूर्व सांसद डॉक्टर ए चेल्ला कुमार का है। पार्टी ने उन्हें कृष्णागिरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चेल्ला कुमार की गिनती क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है। जनता के बीच उनकी अपनी एक मजबूत पकड़ है।

गठबंधन और सहयोगियों की नजर
तमिलनाडु में कांग्रेस परंपरागत रूप से डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा रही है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए इन 27 चेहरों पर न सिर्फ पार्टी के समर्थकों की, बल्कि विरोधी खेमे की भी पैनी नजरें हैं। जानकारों का मानना है कि पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में क्षेत्रवार जातीय समीकरणों और जिताऊ फैक्टर को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों का चयन किया है।