#crime #प्रदेश

छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: नाबालिग लड़के की शिकायत पर महिला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Advertisement Carousel

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक असामान्य और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़के की शिकायत पर महिला को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कवर्धा के एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मामले की गहन जांच की गई और उसके बाद ही केस दर्ज किया गया। यह मामला छत्तीसगढ़ में काफी दुर्लभ माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला से संपर्क किया और दोनों की एक-दो मुलाक़ातें हुई। इसके बाद, 1 मार्च को महिला ने उसे भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां कथित रूप से अपराध हुआ।

शिकायत दर्ज करने में देरी के बारे में लड़के ने पुलिस को बताया कि महिला की लगातार डाँट और डर के कारण वह डर गया था। बाद में हिम्मत करके थाने पहुँचा और मामला दर्ज कराया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस मामले की जांच सभी कोणों से कर रही है, क्योंकि कई सवाल उठ रहे हैं और यह केस कानून व समाज दोनों के दृष्टिकोण से संवेदनशील है।