हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, 4 की मौत, 18 को बचाया गया

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-305 पर सोझा के पास एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। राहत की बात यह है कि 18 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पंकज शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों का इलाज जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सावधानी जरूरी
पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि संकरी और घुमावदार सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।





