#प्रदेश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बदलाव

Advertisement Carousel

 

रायपुर। अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे द्वारा बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य किए जाने के चलते 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द और प्रभावित रहेंगी।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

बिलासपुर–रायगढ़ MEMU
गेवरा रोड–रायपुर MEMU
कोरबा–रायपुर पैसेंजर
रायपुर–गेवरा रोड पैसेंजर
रायपुर–कोरबा पैसेंजर
बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर
अलग-अलग तारीखों में रद्द ट्रेनें
बिलासपुर–कोरबा MEMU: 16 से 27 अप्रैल तक रद्द
बिलासपुर–रायगढ़ MEMU: 15 से 26 अप्रैल तक रद्द

आंशिक बदलाव
गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर: 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी
वापसी में झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी

यात्रियों के लिए राहत
कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।