#प्रदेश

एसडीएम अभनपुर व तहसीलदार गोबरा नवापारा ने अवैध रेत उत्खनन निकासी एवं पथ कर नाका को बंद कराने की कार्रवाई की

Advertisement Carousel

 

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। ग्राम दुलना में अवैध रेत उत्खनन् रेत निकासी एवं निकासी कर नाका पर एस डी एम. ने पूर्णतः पाबंदी लगाई। ग्राम दुलना अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा क्षेत्र अंतर्गत आता है इस ग्राम को लोग फ्रेशर चूना पत्थर प्लान्टो के नाम से, राजस्व एवं खनिज ग्राम के नाम से लोग जानते है। वहीं यह ग्राम महानदी के तट पर बसे होने से ग्रामीण यहाँ नदी तट पर किनारे ईट का निर्माण कर भट्ठा लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं।

वहीं दूसरी ओर ग्राम दुलना के महानदी तट के दुसरे छोर पर ग्राम चंद्रसूर स्थित है, यह ग्राम विकासखण्ड मगरलोड जिला धमतरी के अन्तर्गत आता है इस ग्राम को लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुन्दर लाल षर्मा के गृह ग्राम के रूप में जानते है जहाँ महानदी के तट से रेत वैध अवैध रेत ठेकेदारों द्वारा रेत का उत्खनन कर नदी के बीचों बीच अस्थायी सड़क निर्माण कर ग्राम दुलना होते हुए रेत का निकासी करते हैं।

इन्हीं सबके चलते ग्राम दुलना के कुछ एक सहित लगभग 70 ग्रामीणजन ग्राम विकास समिति बनाकर ईट, रेत एवं फ्रेशर गिट्टी निकासी शुल्क (पथकर नाका) का राषि वसुली क्रमांषः ईट 100 रुपये प्रति टेक्टर, रेत 50 का प्रति टेक्टर एवं रेत एवं क्रेशर गिट्टी का दो सौ रुपये प्रति हाईवा राषि वसुली ग्राम विकाश समिति के लोगों के द्वारा ग्राम विकास के नाम से एक लम्बे अंतराल से आज पर्यन्त तक किया जा रहा था।

इन्हीं सब के चलते समाचार पत्रों, विभिन्न न्यूज पोर्टल में समाचार प्रकाशन के पश्चात् के उच्च अधिकारी हरकत में हैं। बहरहाल रविसिंग एसडीएम अभनपुर के आदेषानुसार व्ही राठौर तहसीलदार गोबरा नवापारा दल बल के साथ ग्राम दुलना पहुंच कर रेत ठेकेदार द्वारा महानदी में निर्मित रेत निकासी के लिये निर्मित अस्थायी रपटा (मार्ग) को जगह-जगह से जेसीबी मषीन से क्षतिग्रस्त करते हुये ग्राम दुलना में ग्राम विकास समिति द्वारा ठेके में संचालित पथ कर (निकासी) नाका को बंद करने की कार्यवाही की गई। अंत में श्री व्ही राठौर तहसीलदार गोबरा नवापारा ने चर्चा के दौरान बताया कि उक्त संबंध में आज दिनांक 08 अप्रैल को देर षाम तक षासन के ओर से गोबरा नवापारा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही कर दिया जायेगा।