Close

आज का राशिफल 19 अप्रैल : दुरुधरा योग से वृषभ, मिथुन और सिंह राशि को आज मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, परिवार के साथ यात्रा का संयोग बनेगा।
आज शनिवार का दिन मेष राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रयास से बढकर सफलता मिलेगी। आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। साझेदारों से आपका तालमेल भी बना रहेगा। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा।



आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल दें।

​वृषभ राशि, शत्रुओं से सतर्क रहें
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। आप कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियो को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। आपको कुछ पेंडिग काम को भी आज निपटाना होगा। आर्थिक पक्ष भी आपका आज संतुलित रहेगा और खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। लव लाइफ में प्रेमी से प्यार बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद होना भी संभव है। किसी अनुभवी आदमी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराधा नाम स्तोत्र का पाठ करें।

​मिथुन राशि,दिन सकारात्मक रहेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ आज परिवार में भी आपका मान सम्मान बढेगा। आज किसी राजनीतिक अथवा सामाजिक संस्था से जुड़कर भी आज काम कर सकते हैं। आज आप जमीन या उससे जुड़ा कोई लेन-देन कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा मिल सकता है। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ भी अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। परिवार के साथ आप आज सुखद समय बिताएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

​कर्क राशि, जोखिम लेने से बचें
कर्क राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज कुछ भी नया काम करने के बेहतर है कि पुराने काम को ही आप आज बेहतर तरीके से करें। सितारे कहते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना चाहिए और किसी तरह का जोखिम लेने से आपको आज बचना चाहिए। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। वैसे आज की अच्छी बात है कि आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान देना चाहिए।

​सिंह राशि,रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप आज बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे और आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी करने का भी मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। लेकिन आपको आज वाणी को संयमित रखना होगा। किसी मित्र या संबंधी की मदद से आपका आज कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आपको आज बच्चों की कोई चाहत पूरी करने के लिए धन खर्च करना होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर शहद मिले दूध से अभिषेक करें।

​कन्या राशि,अटका हुआ काम आपका पूरा होगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी किसी योजना को पूरा कर पाने की वजह से प्रसन्न रहेंगे। आप आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ पाएंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो आपको अपने दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। आपका कुछ अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। घर में सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी। और आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला राशि, प्रेम और उत्साह बना रहेगा
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कारोबार में आज लाभ का अच्छा संयोग बना है। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा, आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि,लाभ के साथ खर्चीला दिन
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। वैसे आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको आज वाहन और यात्रा पर भी खर्च करना होगा। आपके घर पर आज किसी सुख साधनों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि, लाभ और अपेक्षित सहयोग मिलेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिल पाएगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​मकर राशि, सेहत का ध्यान रखें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज पोपर्टी के काम में भी अच्छी डील पा सकेंगे। आपको आज बिजली के उपकरणों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। गले और सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष को दूध और जल से अर्घ्य दें।

​कुंभ राशि,आर्थिक मामलों में फायदेमंद दिन
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद और लाभप्रद रहेगा। आपको आज कोई सुखद सूचना या खबर मिल सकती है। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। आपको शनि मंत्र का जप करना चाहिए।

​मीन राशि,सेहत के प्रति सजग रहना होगा
मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। आपको आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन आज चिंतित हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा, उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिलने से मन चिंतित होगा। आज दिन खर्चीला भी रहेगा। आपको आज किसी पुराने मित्र से भी मिलने का मौका मिल सकता है। बच्चों के बात व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ लाभदायक रहेगा।

 

scroll to top