Close

पहलगाम आतंकी हमले के बाद IT मंत्रालय का सख्त कदम, भारत में बंद हुआ पाकिस्तान का ऑफिशियल X अकाउंट

Advertisement Carousel

 



दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। IT मंत्रालय ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कहा कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया जाए।

X प्लेटफॉर्म ने भारत सरकार की कानूनी मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के X अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। अब यह अकाउंट भारतीय यूज़र्स को नजर नहीं आएगा। स्क्रीन पर एक मैसेज दिखता है – “यह कंटेंट भारत में कानूनी मांग के कारण उपलब्ध नहीं है।” X एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया के बड़े नेता और सरकारें अपने फैसलों और घोषणाओं को साझा करती हैं। लेकिन अब भारत में पाक सरकार की मौजूदगी यहां खत्म हो चुकी है।

हमले के बाद भारत के 5 बड़े फैसले-

मंगलवार को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई पर्यटकों की जान चली गई। इसके बाद भारत सरकार ने बुधवार को CCS की आपात बैठक बुलाई और पाकिस्तान के खिलाफ ये 5 बड़े फैसले लिए:

  • भारत-पाक ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा।
  • पाकिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास को बंद किया जाएगा।
  • भारत ने इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को रोकने का फैसला किया।
  • भारत में रह रहे पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश।
  • पाकिस्तान के नागरिकों को अब भारत का वीजा नहीं मिलेगा।
  • भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती-

अब गुरुवार को भारत सरकार ने X प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी सरकारी अकाउंट को भी भारत में बंद करवा दिया है। इससे साफ है कि भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है – चाहे वह कूटनीति हो, सोशल मीडिया हो या सीमा सुरक्षा।

 

scroll to top