Close

TIPS FOR STRONG TEETH:दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए खाएं ये फल

दांतों की हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। जब हम खाना सही से चबाकर खा पाएंगे तभी खाना सही तरह से डाइजेस्ट होगा। खाने को चबाने का काम दांत करते हैं। जब हमारे दांत खाना ठीक से नहीं पचा पाते हैं तो इससे हमारे पाचन पर बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि दांतों की हेल्थ अच्छी होनी चाहिए। अगर आपके दांत मजबूत नहीं है तो ये समय से पहले कमजोर भी हो जाते हैं। दांतों की सेहत के लिए ओरल हाइजीन को फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा कुछ फ्रूट्स भी दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कैल्शियम रिच फूड्स ना केवल हमारी हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं बल्कि दांतों के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

केला

केला आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह हमारे दांतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दांतों पर जमे प्लाक को साफ करने और इसे मजबूत बनाए रखने में केला मदद करता है। अगर आप रोज केले का सेवन करेंगे तो इससे दांत मजबूत होते हैं। केला बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए इससे दांतों पर जमी गंदगी दूर होती है।

संतरा
संतरे में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फाइबर भी बहुत होता है। संतरा दांतों के लिए अच्छा माना जाता है। सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि संतरे के छिलके के पाउडर से दांतों को साफ भी किया जा सकता है।

तरबूज
गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, आयरन और आयोडीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मॉलिक एसिड होता है। यह दांतों पर जमी गंदगी को दूर करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर दांतों के बैक्टीरिया को दूर कर दांतों की चमक लौटाता है।

सेब

सेब कितना गुणकारी होता है इस बारे में तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। सेब के पोषक तत्वों की वजह से ही इसे रोज खाने की सलाह दी जाती है। सेब का रस दांतों के पीलेपन को दूर करता है। इससे दांतों को मजबूती भी मिलती है। यह दांतों के लिए नेचुरल स्क्रबर का काम करता है।

scroll to top