Close

बेंगलुरु ने सुपरजायंट्स को उसी के घर में हराया

लखनऊ-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में लखनऊ सुपरजायंट्स से हिसाब बराबर कर लिया है। टीम ने लखनऊ की टीम को उसी के होमग्राउंड पर 18 रनों से हराया। मौजूदा सीजन की पिछली भिड़ंत ने लखनऊ ने बेंगलुरु को चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक विकेट से हराया था।यह बेंगलुरु की लखनऊ पर तीसरी जीत है। दोनों के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं। इस सीजन में बेंगलुरु की यह 5वीं जीत है। टेबल में RCB के 10 अंक हो गए हैं। लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने 126 रन का स्कोर डिफेंड किया। टीम ने इस सीजन सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले गुजरात टाइटंस ने 22 अप्रैल को लखनऊ के ही खिलाफ 135 रन का स्कोर डिफेंड किया था। IPL में ओवरऑल सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। टीम ने 2009 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 116 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए उन्हें 92 रन ही बनाने दिए थे। चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 और पंजाब किंग्स ने 119 रन डिफेंड कर रखे हैं।

scroll to top