#प्रदेश

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क किनारे बैठे चाचा-भतीजे की मौत

Advertisement Carousel

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Majhgawan गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार में होने वाली शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। घर वापस जाते समय वे Majhgawan गांव के पास सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।