CBSE 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, डिजिलॉकर गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानिए कब आएगा रिजल्ट

दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में उत्सुकता तेज हो गई है। हाल ही में DigiLocker पर रिजल्ट होस्टिंग से जुड़ी बैकएंड गतिविधियों और अपडेट्स सामने आने के बाद परिणाम जल्द घोषित होने की अटकलें और तेज हो गई हैं।
18 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लगभग 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में शामिल हुए।
रिजल्ट कब आएगा?
हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजिलॉकर से जुड़े हालिया संकेतों के बाद माना जा रहा है कि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
आमतौर पर इसी तरह की गतिविधियां रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले देखने को मिलती हैं, जिससे छात्रों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
डिजिटल मार्कशीट होगी सबसे पहले उपलब्ध
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को उनकी अनंतिम डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर उपलब्ध होगी, जिसे वे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके बाद मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
पिछले वर्षों का ट्रेंड
पिछले कुछ वर्षों में CBSE ने आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित किए हैं, हालांकि कुछ वर्षों (कोविड काल) में इसमें देरी भी हुई थी।
अब छात्रों की निगाहें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो किसी भी समय जारी हो सकती है।





