#प्रदेश

बारिश पूर्व नाला सफाई अभियान का आयुक्त संबित मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Advertisement Carousel

 

रायपुर। संबित मिश्रा ने रायपुर में बारिश से पहले चल रहे नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर कचना, अरमान नाला, अणुव्रत नाला, कविता नगर, भावे नगर, चंडी नगर, राजीव नगर, अनुपम नगर तथा जगन्नाथ नगर पंडरी नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की तल्ले तक व्यापक और सघन सफाई समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

इस मौके पर अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राकेश शर्मा, संबंधित जोनों के कार्यपालन अभियंता तथा स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।