लेख राम साहू के नेतृत्व में जैतपुरी के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेसी पहुंचे एसपी कार्यालय, सौंपा ज्ञापन

धमतरी। जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्राम जैतपुरी के ग्रामीणों से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने और लाखों पेड़ काटने के आरोप लगे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे टाइगर रिजर्व क्षेत्र की भूमि पर कब्जा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती कर रहे हैं। उनका यह भी दावा है कि पेड़ काटने की बात गलत है और गांव में लगे सभी पेड़ अभी भी मौजूद हैं।

इस मामले को लेकर पूर्व विधायक कुरूद एवं किसान नेता लेख राम साहू ने कहा कि आदिवासियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला तो जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन, धरना और चक्का जाम किया जाएगा।
इस दौरान लेख राम साहू (पूर्व विधायक, कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली), जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक सिहावा लक्ष्मी ध्रुव, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, मनोज साक्षी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदा नेताम, ग्राम जैतपुरी के सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





