Close

आज का राशिफल 23 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

परेशानियों से भरा रहने वाला है। अपने दैनिक कार्य में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज मित्रों के साथ पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको आज आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप मौसम के हिसाब से शरीर में शारीरिक थकावट महसूस करेंगे, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय आज मंदा रहने वाला है। सहयोगी लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिए स्ट्रगल कर रहे, लोगों को आज लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप रोजमर्रा के कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। अपने के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में अपनों से संपत्ति आदि को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान अनुभव करेंगे। मौसम की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। आज अपने मित्र से कोई धनराशि उधार के रूप में आप ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति के चलते नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके सहयोगी होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट दिखेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार आदि के काम के लिए बैंक आदि से कोई बड़ी रकम व्यापार के लिए आप उठा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाना कैंसिल आज आपका हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी देने वाला रहेगा। आपको कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, साथ ही व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है। नौकरी में कार्य कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी से किसी बात पर कुछ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। व्यापार आदि में लॉस दिखाई पड़ेगा। परिवार के लोगों से आपको संपत्ति संबंधी मामले में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र आदि की जॉब लग सकती है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कोई नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

 

scroll to top