Close

Loksabha Election : छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, जयशंकर, गौतम गंभीर ने डाला वोट

नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें…।यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है…।

दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने देश की विकास यात्रा में भाग लेने और एक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना वोट डाला है। यह मेरा सभी लोगों से अनुरोध और अपील है। दिल्ली, कृपया अपने घरों से निकलें और अपना वोट डालें। आपका वोट देश की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक हक का आज उपयोग करें और विकसित भारत के लिए वोट करें, सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें।

scroll to top