Close

जानें विटामिन से भरपूर लीची की वैरायटी से जुड़ी खास बातें

लीची एक ऐसा फल है जो स्वाद में सबसे अलग है। इतना ही नहीं लीची पूरे साल नहीं मिलता है। लीची ना सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि यह विटामिन से भी भरी हुई होती है। ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। लीची से वैरायटी से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताने वाले है।

कलकतिया लीची

कलकतिया लीची, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है, खासकर पश्चिम बंगाल राज्य में उगाई जाती है। यह लीची विशेष रूप से कोलकाता (कोलकाता) के पास के जिले में बगानों में पायी जाती है। कलकतिया लीची को इंडियन लीची या बंगली लीची भी कहा जाता है।

देहरादून किस्म लीची

देहरादून किस्म लीची उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में विशेष रूप से उगाई जाती है। इसलिए इसे “देहरादून लीची” भी कहा जाता है। इसकी गोलाई लंबाई लगभग 2.5 से 3 सेमी तक होती है और इसकी रंगत सफेद होती है। लीची की देहरादून किस्म लीची बहुत पौष्टिक होती है।

लीची की अर्ली लार्ज रेड किस्म

इस लीची की खेती जून के महीने में होती है। जब यह लीची पक जाती है तो दिखने में यह बाकी के लीची से काफी अलग होती है। यह देखने में बीज आकार के होते है। ऐसे में इसका स्वाद भी नार्मल लीची से काफी अलग होता है।

रोज सेंटेड किस्म लीची
इस लीची की किस्म के फल भी जून के दूसरे सप्ताह में पकते हैं। इस लीची का छिलका पतला और गहरे लाल रंग का होता है। इसकी बीच बहुत छोटा होती है और फसल अच्छी होती है।

लेट बेदाना
लेट बेदाना लीची का अंडाकार आकार होता है। गुलाब की सुगंध वाली इस लीची की मांग काफी अधिक होती है। लीची की यह किस्म बिहार के समस्तीपुर जिले में उगाई जाती है। इसका काफी मीठा होता है।

scroll to top