#crime #राष्ट्रीय

CRIME NEWS: सनकी बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर चाकू-पत्थर से किए 40 वार, आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार

Advertisement Carousel

बुलंदशहर। दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या करने वाले साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की पर चाकू से वार कर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा साहिस साक्षी का बॉयफ्रेंड हैं, उसने चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं। आरोपी युवक को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।



मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी।