Close

देश के NSA अजीत डोभाल की तबीयत बिगड़ी: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में जाना किया रद्द,जानें किस बीमारी से जूझ रहे हैं…

Advertisement Carousel

 



दिल्ली। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सेहत को लेकर बीते कुछ दिनों से कयासों का बाज़ार गर्म है। 80 साल के डोभाल ने हाल ही में रूस के मॉस्को में होने वाली एक अहम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके पीछे वजह बताई गई है — मौसमी फ्लू। एक तरफ ये बीमारी आम तौर पर हल्की मानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ डोभाल की उम्र को देखते हुए इसे हल्के में लेना मुश्किल है। तो सवाल ये उठता है कि आखिर मौसमी फ्लू क्या होता है? और ये उम्रदराज़ लोगों के लिए इतना जोखिम भरा क्यों हो जाता है?

क्या होता है मौसमी फ्लू और कैसे फैलता है?

मौसमी फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा, एक वायरल बीमारी है जो तेज़ी से फैलती है। यह वायरस खांसने, छींकने या संक्रमित सतह को छूने के बाद आंख, मुंह या नाक के संपर्क में आने से शरीर में प्रवेश करता है। आमतौर पर यह बीमारी हर साल सर्दियों या मौसम बदलने के दौरान फैलती है।

सामान्य नहीं है यह बीमारी बुज़ुर्गों के लिए

यूं तो मौसमी फ्लू अधिकतर लोगों में खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन 80 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। एक मेडिकल स्टडी के मुताबिक, इस उम्र में फ्लू के कारण निमोनिया, सांस की तकलीफ, ब्रोंकाइटिस और यहां तक कि हार्ट की समस्याएं भी उभर सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। ऐसे में वायरस के खिलाफ शरीर की लड़ाई कमजोर पड़ जाती है, और फ्लू खतरनाक रूप ले लेता है।

 

scroll to top