Close

Sakshi Murder Case: साक्षी की मां ने कही मन की बात , कहा -साहिल को हो फांसी की सजा

नेशनल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में सरेआम नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब साक्षी की मां बयान सामने आया है। पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के कातिल के लिए फांसी की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर रह रही थी। साक्षी ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने ये भी बताया है कि वो साहिल के बारे में कुछ नहीं जानती थी उन्होंने कई बार बेटी से साहिल के बारे में पूछने की कोशिश की थी। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वहीं, साक्षी के पिता ने बताया की वे वकील बनना चाहती थी। साक्षी के माता-पिता ने हत्यारे साहिल के लिए फांसी की मांग की है।

scroll to top