Close

आज का पंचांग 4 जून : आज है दूसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज दूसरा बड़ा मंगल है। यह शुभ दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –

Aaj Ka Panchang 4 June 2024: आज का पंचांग –
पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – ग्रीष्म

चन्द्र राशि – मेष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चंद्रोदय – सुबह 03 बजकर 58 मिनट पर

चंद्रास्त – शाम 05 : 18 बजे।

शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग – रात्रि 10 बजकर 35 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

अशुभ समय
राहु काल – दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट पर

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 02 बजकर 13 मिनट तक।

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

scroll to top