Close

आज का राशिफल 8 जून : जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं। तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न चित्त रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है, घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष गेस्ट का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी आदि के कारण शारीरिक कष्ट झेलना पर सकता है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

 

scroll to top