Close

आज का राशिफल 15 जून : मिथुन, कर्क और मीन राशि को त्रिग्रह योग से मिलेगा चौतरफा लाभ,जानें अपना भविष्यफल


Ad
R.O. No. 13250/31

​मेष राशि, कामकाज में जल्दबाजी से बचें
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। हालांकि आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप किसी कानूनी मामले में उलझे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आज बातचीत में विनम्र रहें। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आप हर मुमकिन कोशिश करेंगे।



आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को भोजन दान करें।

​वृषभ राशि, आय में बढ़ोतरी के आसार
वृषभ राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी उपलब्धि से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। सरकारी नौकरी में तबादले के कारण स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। कुछ कठिन हालात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको संयम बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखें। बहसबाजी से बचें। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।

​मिथुन राशि, मान सम्मान में बढ़ोतरी के आसार
मिथुन राशि के जातकों के मान-सम्मान में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपके कारोबार में तेजी आने के आसार हैं। लाभ की स्थिति बन सकती है। आज संतान की तरफ से आप निश्चिंत रहेंगे। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देकर जा सकता है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम सफल होंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

​कर्क राशि, कोई अधूरी इच्छा हो सकती है पूरी
कर्क राशि के जातकों के लिए कारोबार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। आप धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आज गंभीरता से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संयम से काम लें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि, किसी के बहकावे में आने से बचें
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार में किसी सदस्य की बात खराब लग सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे और आप आसानी से काम पूरे कर पाएंगे। किसी के बहकावे में आने से बचें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। चींटिंयों को आटा डालें।

​कन्या राशि, पार्टनरशिप में हो सकता है फायदा
कन्या राशि के जातकों को आज अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर कदम उठाएं। आज पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आज आप घर और बाहर की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करते रहेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि आज संतान की तरफ से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

​तुला राशि, कार्यक्षेत्र में पूरे मेहनत से करेंगे काम
आज तुला राशि के जातक अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहेंगे और पूरी मेहनत से काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन देखकर सहकर्मी भी हैरान रह सकते हैं। आज आप में भरपूर उत्साह रहेगा। हालांकि अपनी सेहत का ध्यान रखें। सेहत से खिलवाड़ आपको परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने वरिष्ठों का भरोसा जीत पाएंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

​वृश्चिक राशि, मिलाजुला रहने वाला है दिन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें भुनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आज दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। जिससे आपका मानसिक बोझ कुछ कम होगा और आपको सुकून का अहसास होगा। लेकिन परिवार में किसी सदस्य से आज बहस हो सकती है। धैर्य रखें और बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें। मनोरंजन से जुड़ी किसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

​धनु राशि, कार्यों को कल के लिए न टालें
धनु राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को कल के लिए न टालें। यह आपके खिलाफ जा सकता है। आज आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यों में भी लगेगा। सांस्कृतिक और मानसिक आनंद से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। हालांकि आज अपने वरिष्ठों से बात करते हुए सोच-समझकर शब्दों का चयन करें, वरना अनजाने में आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​मकर राशि, लाभदायक होगी व्यापारिक यात्रा
मकर राशि के जातकों के आज सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। वहीं कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए अनुकूल साबित होगी। इसमें लाभ होने की संभावना है। हालांकि अभी आपको किसी भी बड़े निवेश से बचना चाहिए। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता के अनुसार काम मिल सकता है। जिससे आपके संतुष्टि होगी। परिवार में धैर्य से काम लें। विवाद से बचें।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि, नया काम शुरू कर सकते हैं
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर पर किसी करीबी के आने से रौनक बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आज आपका व्यवहार और बात करने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आप परिवार के हित में फैसला लेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​मीन राशि, कहीं से मिल सकती है खुशखबरी
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा। हालांकि आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए ठोस बजट बनाकर चलें। आप बच्चों को अच्छे संस्कार और पारिवारिक मूल्य सिखाने में सफल रहेंगे। विदेश में रहने वाले किसी करीबी से सुखद समाचार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल की जड़ पर जल चढ़ाएं।

 

scroll to top