Close

आज का राशिफल 16 जून :मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को शुभ योग से मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल


Ad
R.O. No. 13250/32

​मेष राशि, कारोबार में जल्दबाजी से बचें
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर ला सकता है। प्रॉपर्टी आदि के सौदों में सोच विचार के बाद ही अंतिम निर्णय लें। कारोबार में जल्दबाजी से बचें। गंभीरता से काम करने पर अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।



आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि, पुराने संपर्कों से मिलेगा फायदा
वृषभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज परिवार से दूर रह रहे किसी सदस्य से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। अगर कोई सुझाव दे तो उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पुराने संपर्कों का फायदा मिल सकता है। किसी अच्छी जगह से प्रस्ताव मिलने के आसार हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि, आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत
मिथुन राशि के जातकों को आज पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। किसी काम में परेशानी हो तो पिता की सलाह फायदेमंद हो सकती है। आपको कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ मिलेगा। संपत्ति आदि के सौदे करने से पहले परिवार के बड़े बुजुर्गों से बातचीत कर लें। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत दिखेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​कर्क राशि, कोई इच्छा हो सकती है पूरी
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। आज विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। खाली समय में कुछ क्रिएटिव काम करने से आपको फायदा होगा। किसी इच्छा के पूरी होने पर आप परिवार के साथ छोटा आयोजन कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ, कीर्तन आदि को लेकर लोगों का आना-जाना बना रहेगा। इससे मन खुश रहेगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​सिंह राशि, जोखिम वाले काम करने से बचें
सिंह राशि के जातकों को आज जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। आज आप किसी अनुभवी की सलाह मान सकते हैं। हालांकि आज कारोबार में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और अनुशासन पर ध्यान दें। किसी भी काम में लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आज सतर्क होकर काम करें। गलती होने पर सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटिंयों को आटा डालें।

​कन्या राशि, मनचाहा लाभ मिलने के आसार
कन्या राशि के जातकों को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका भी मिल सकता है। आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से आपको लाभ होगा। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​तुला राशि, आज विरोधियों से सतर्क रहें
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें आपको संतोष मिलेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखें। मधुर वाणी से ही आप संबंधों को मजबूत कर सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

​वृश्चिक राशि, करियर में तरक्की करेंगे
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपको दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन उन्हें मनाने में आप सफल रहेंगे। आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि, जरूरी कामों को टालने से बचें
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों और सुझावों की सराहना होगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ने के आसार हैं। आज आप कुछ जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से बचें, वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के नामों का जप करें।

​मकर राशि, जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट
मकर राशि के जातकों का आज सामाजिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जनहित के कार्यों में भागीदारी आपको संतोष देगी। आज आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। मन खुश रहेगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

​कुंभ राशि, पुराने निवेश से हो सकता है लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज सावधानी से काम करें। छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप खुलकर खर्च कर सकते हैं, लेकिन उधार देने से बचें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

​मीन राशि, पुराना काम हो सकता है पूरा
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपका कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। आप अपने व्यवहार और मीठी जुबान से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपकी लंबी अवधि की योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

 

scroll to top