Close

आज का इतिहास 21 जून : आज ही के दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत

21 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2015 में 21 जून को ही पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 2009 में 21 जून को ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

21 जून का इतिहास (21 June Ka Itihas) इस प्रकार है:
2015 में 21 जून को ही पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।
2013 में आज ही के दिन पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत हुई थी।
2012 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हो गई थी।
2009 में 21 जून को ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
2008 में आज ही के दिन फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई थी।
1975 में 21 जून को ही वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
1948 में आज ही के दिन सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने और वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
1898 में 21 जून को ही अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया था।
1862 में आज ही के दिन ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने थे।

21 जून का इतिहास (21 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1933 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ था।
1927 में 21 जून के दिन ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म हुआ था।
1912 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
1905 में 21 जून के दिन नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ था।

21 जून को हुए निधन
1932 में 21 जून के दिन ही आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन हुआ था।
1527 में आज ही के दिन इटली का राजनयिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन हुआ था।

21 जून को प्रमुख उत्सव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
विश्व संगीत दिवस।

scroll to top