Close

आज का राशिफल 23 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

परिवार को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा, पार्टनर से मनमुटाव दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया पार्टनर आज आपसे मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है, जिस कारण व्यापार में नुकसान के चांस हैं। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अध्यात्म की ओर झुके दिखाई देंगे, घर में कोई मांगलिक कार्य योग बन सकता है। आज आपका कोई रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होता देखेगा। जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों या रिश्तेदारों से सहायता मांग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप का बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है, विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें, बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने मित्रों साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

 

scroll to top