Close

आज का राशिफल 28 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने और पारिवारिक समस्याओं को हल करने में आज आप सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को आज अपने अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए समझौते या पार्टनरशिप करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज आपका किसी भी व्यक्ति के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। किसी पुराने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिलना संभव है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए निर्णायक रहेगा। कोई विशेष कार्य के लिए आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा। आज आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं जो सुखद और सफल रहेगी। लेन-देन में आज लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगे। परिवार में किसी अपने के बीमार होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। आज परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी गिले-शिकवे का योग बन सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों का अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्य क्षेत्र में उन्हें दबाव का सामना करना पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर से ठीक-ठाक रहेगा। आय के क्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर मार्केट के काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज कुछ मतभेद सामने आएंगे। इस कारण मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे । आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन अशांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग आपका साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बात कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

 

scroll to top