#प्रदेश

CG IPS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 12 जिलों के SP बदले,राजनांदगांव रेंज को मिला नया IG

Advertisement Carousel

० दंतेवाड़ा, धमतरी, बीजापुर, सुकमा समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है।

राजनांदगांव रेंज को मिला नया IG

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव के तहत आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा प्रशांत कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शस्त्र बल से स्थानांतरित कर आईजी, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीआईजी और एआईजी स्तर पर भी फेरबदल

सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की है।

प्रशांत कुमार ठाकुर – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
रामकृष्ण साहू – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
श्वेता राजमणी – डीआईजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जगदलपुर
राजेश कुकरेजा – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
भावना गुप्ता – सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय
रवि कुमार कुर्रे – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय

12 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

सरकार ने कई जिलों में नए एसपी नियुक्त किए हैं—

चंद्रमोहन सिंह – दंतेवाड़ा
त्रिलोक बंसल – बेमेतरा
सुनील शर्मा – सारंगढ़-बिलाईगढ़
जितेंद्र कुमार यादव – कबीरधाम
चव्हाण किरण गंगाराम – बलोद
योगेश कुमार पटेल – सूरजपुर
राय गौरव रामप्रवेश – बलौदाबाजार-भाटापारा
उमेश प्रसाद गुप्ता – बीजापुर
मयंक गुर्जर – सुकमा
संदीप कुमार पटेल – नारायणपुर
भावना पांडेय – धमतरी
हरीश राठौर – कोरिया
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
धर्मेंद्र छेवई – सेनानी, आठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव
सूरज सिंह परिहार – सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर)
रॉबिन्सन गुरिया – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय पुलिस

राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।