Close

आज का राशिफल 14 जुलाई : जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सावन के पहले प्रदोष का दिन

मेष राशिफल 14 जुलाई 2023: संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलेगा
आज मेष राशि के जातक अपनी कार्यकुशलता और लगनशीलता के विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बनाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आज इनको भाग्य लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से मेलजोल बनाए रखना चाहिए और बातचीत में वाणी संयमित रखना चाहिए नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज राशि के जातकों को सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। परिवार में आपको सगे संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सजग रहें।

आज भाग्य 83% तक आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशिफल 14 जुलाई 2023: कमाई के साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा
आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए सभी ओर से शुभ स्थिति दर्शा रही है। आज आपको निवेश में लाभ मिलेगा। अगर आप सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट से संबंधित काम में भी आज लाभ की स्थिति रहेगी। भूमि भवन का सौदा भी आज आपके लिए लाभप्रद होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा, आपकी किसी बात व्यवहार से आपके निकट संबंधी आपसे नाराज हो सकते हैं। कमाई के मामले में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा। किसी के बीमार होने की वजह से दवा और चिकित्सा पर व्यय करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज बाहर के खान पान से परहेज रखें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश चालीसा का पाठ भी करें।

मिथुन राशिफल 14 जुलाई 2023: अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों को आपको अप्रत्याशित लाभ से आश्चर्यचकित कर सकता है। आज दोपहर के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं। अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई अनबन चल रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए दिल लगाकर प्रयास करना होगा। बड़े निर्णय दूसरों की बातों में आकर न लें, पहले गंभीरता से सोचें। लोगों पर आंख बंद करके विश्वास करने से बचें।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

कर्क राशिफल 14 जुलाई 2023: आज कागजात के मामले में लापरवाही से बचें, डील अटक सकती है
कर्क राशि के सितारे बता रहे हैं कि, कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों और अधिकारियों की आप पर कृपा बनी रहेगी, अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे और पद, प्रतिष्ठा एवं धन का लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, वैवाहिक जीवन के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। अगर आप कोई काम करने जा रहे हैं तो उसमें कागजात की कमी आज आपके काम में बाधा डाल सकती है, इसलिए अपने कागजातों की पहले जांच करने लें। बिजनस में आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा कोई डील किसी तकनीकी कारणों से अटक सकती है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर दें। शनि चालीसा का पाठ भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​सिंह राशिफल 14 जुलाई 2023: जोखिम वाले मामलों से आज दूर रहें
आज सिंह राशि के जातकों को बहुत ही गंभीरता से सोच समझकर निर्णय लेना होगा, नहीं तो आज का निर्णय आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है। कारोबार के मामले में सलाह है कि आज को भी जोखिम वाला कदम नहीं उठाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में माता की सेहत अथवा उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने से परेशानी होगी। नौकरी में आज आपको अपने वरिष्ठजनों से मेलजोल बनाकर रखना होगा इससे लाभ पा सकेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें, ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

कन्या राशिफल 14 जुलाई 2023: सरकारी काम में आपको सफलता मिल सकती है
कन्या राशि के लोगों को आज पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज आप कुछ खास प्लानिंग कर सकते हैं। शाम आपकी रोमांटिक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढेगी। नए मित्र भी आज आपके बनेंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि आज खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, शिवजी का अभिषेक करें।

तुला राशिफल 14 जुलाई 2023: अपनी बुद्धि लगाएं, कही सुनी बातों पर ध्यान न दें
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन आज आपके मन में कई तरह के विचार आकर आपको परेशान करेंगे। मानसिक तनाव बना रह सकता है। आज आपको अपनी समझदारी से काम लेना होगा, लोगों की कही सुनी बातों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं आज वह इस मामले में सफलता पा सकते हैं। धन संपत्ति का लाभ मिेलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चना आज गाय को खिलाएं, भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं।

​वृश्चिक राशिफल 14 जुलाई 2023: शुभ समाचार मिलने से आनंदित होंगे
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा आज परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा भी आप निभाने की कोशिश करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार में छोटे बच्चे आज कोई शुभ समाचार मिलने से आप आनंदित होंगे। आज अधिकारी वर्ग के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चंदन का तिलक लगाएं।

धनु राशिफल 14 जुलाई 2023: कार्यक्षेत्र में विवाद से बचने के लिए संयम से काम लें
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से आपका विवाद होने की आशंका है, क्रोध पर काबू रखें। यदि व्यापार में आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था तो आज वह आपको मिल सकता है। आज धनु राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है, वाहन खरीदने के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरतमंद को अन्न का दान दें, बजरंगबाण का पाठ करें।

​मकर राशिफल 14 जुलाई 2023: मान-सम्मान में वृद्धि होगी
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके चेहरे पर सफलता की चमक दिखेगी। आपके सभी कार्य सफल होते नजर आ रहे हैं। आपका पराक्रम और प्रभाव बढेगा। अगर कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसमें सफल नहीं हो पाएगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांचक रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं, श्रीसूक्त का पाठ करें।

​कुंभ राशिफल 14 जुलाई 2023: आज आपको उधार लेन देन से बचना चाहिए
कुंभ राशि के जातकों को आज किसी से उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देंगे तो वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी। कारोबार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। महत्वपूर्ण डील हो सके तो आज टाल दें। सेहत के मामले में आपना ध्यान रखें, लापरवाही से परेशानी बढ सकती है। पड़ोसियों से आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि आज किसी से कहासुनी होने की भी आशंका है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशिफल 14 जुलाई 2023: आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है
आज मीन राशि के जातकों को विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष आज आपको लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा और उनके करियर के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। आज आप सांसारिक सुख भोग और घरेलू उपयोग की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। प्रतियोगिता में आज आपकी जीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अपनी बातों और विचरों से अधिकारीगणो को प्रभावित कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने प्रियजन के साथ बिताएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्री कृष्ण चालीसा का पाठ करें।

scroll to top