Close

Diet In Mansoon:बारिश के मौसम में इन चीजों से करें परहेज, खानपान को लेकर रखें सावधानी

मानसून के मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में तबियत आसानी से खराब हो जाती है। खासतौर पर खानपान को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस मौसम में गलत खानपान के कारण फूड पॉयजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यहां जानें किन चीजों से आपको परहेज करना चाहिए, ताकि आप हेल्दी रहें।

पत्तेदार सब्जियां

मानसून के मौसम में आपको कुछ सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। इनमें पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं। पालक और गोभी बिल्कुल भी न खाएं। इन सब्जियों में आसानी से बैक्टीरिया पनपते हैं। साथ ही, इन्हें साफ करने में भी परेशानी आती है। इन सब्जियों को अच्छे से पकाना चाहिए, ताकि बैक्टीरिया मर जाए। पत्तेदार सब्जियों को धोने के लिए बेकिंग सोडा जैसी चीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा में एसिडा पाया जाता है, जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

ऑयली खाना न खाए
मानसून के मौसम में स्नैक्स खाने का मन करता है, लेकिन यह ऑप्शन सही नहीं है। ऑयली खाना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इस मौसम में खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी होती है। ऑयली फूड्स को पचने में समय लगता है। इसके कारण अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इस मौसम में ऑयली खाने से परहेज करना चाहिए।

सी फूड

क्या आप सी फूड खाने के शौकीन हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून के मौसम में सी-फूड खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। सीप, क्लैम और मसल्स जैसी शैलफिश बिल्कुल भी न खाएं। मानसून के मौसम में सी फूड्स में बैक्टीरियल इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। (हेल्दी बॉडी के लिए फूड्स)

बासी खाना न खाएं
मानसून के मौसम में बासी खाना खाने से भी तबियत खराब हो सकती है। इस मौसम में बासी खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ताजा खाना ही खाएं।

इन बातों का रखें ध्यान
० मानसून में स्ट्रीट फूड्स से दूरी बना लें। खाने को कवर न करने की वजह से इसमें माइक्रो-ऑर्गेनिज्म घुस जाते हैं, जिससे ये फूड्स अनहेल्दी हो जाते हैं। इसलिए बाजार से खाना खाने के बजाय घर पर ही बनाएं।
० इस मौसम में खुले खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। खुला खाना दूषित होता है, जिससे उलटी और दस्त की समस्या हो सकती है।
० मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।

scroll to top