#धार्मिक

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026 : कर्क संक्रांति और रथ यात्रा पर जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Advertisement Carousel

16 जुलाई 2026, गुरुवार को कर्क संक्रांति और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभ संयोग बन रहा है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।


मेष (Aries)

घर-परिवार से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की दिशा में बढ़ सकता है। माता से सलाह लाभदायक रहेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। करियर में पुराने कार्य पूरे करने पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग: केसरिया
  • शुभ अंक: 4
  • उपाय: भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

वृषभ (Taurus)

भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी यात्रा में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद रहेगा।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: सुगंधित इत्र या खुशबू का प्रयोग करें।

मिथुन (Gemini)

आज खान-पान और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। परिवार की कोई पुरानी बात सामने आ सकती है। बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: घर से निकलने से पहले सौंफ खाकर जाएं।

कर्क (Cancer)

आत्मचिंतन का दिन है। मन में नई समझ विकसित होगी। बड़े निवेश या नई शुरुआत आज टालें। भगवान जगन्नाथ के दर्शन शुभ फल देंगे।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें।

सिंह (Leo)

एकांत में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए संकल्प लेने से बचें।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: पिता का सम्मान करें और आशीर्वाद लें।

कन्या (Virgo)

पुरानी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नई निवेश योजनाओं में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 11
  • उपाय: गणेश जी को मोदक या लड्डू अर्पित करें।

तुला (Libra)

करियर में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्यों में सतर्क रहें।

  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 10
  • उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को सुहाग सामग्री दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा या गुरु से मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। लंबी यात्रा की नई योजना फिलहाल टालें।

  • शुभ रंग: रूबी रेड
  • शुभ अंक: 12
  • उपाय: लाल रंग का रुमाल या धागा अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

बीमा, टैक्स या पुराने दस्तावेजों से जुड़े मामलों में स्पष्टता आएगी। ससुराल पक्ष से व्यवहार में संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 8
  • उपाय: भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाएं। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: शनिदेव की पूजा करें और शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius)

सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नौकरी में पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार रखें।

  • शुभ रंग: जामुनी
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: कर्मचारियों और जरूरतमंदों की मदद करें।

मीन (Pisces)

प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात सामने आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में सकारात्मक अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026 : कर्क संक्रांति और रथ यात्रा पर जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Aaj Ka Panchang 16 July 2026 :