Close

आज का इतिहास 17 जुलाई : 1948 में आज ही के दिन भारत में महिलाओं को IAS-IPS समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की मिली थी स्वीकृति

17 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1919 में आज ही के दिन यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति दी गई थी। 1948 में 17 जुलाई को ही भारत में महिलाओं को IAS और IPS समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की स्वीकृति मिली थी।

1893 को आज ही के दिन इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। 1929 में 17 जुलाई को ही सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।

17 जुलाई का इतिहास (17 July Ka Itihas) इस प्रकार है:
1995 में आज ही के दिन फोर्ब्स मैगजीन ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया था।
1994 में 17 जुलाई को ही धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति ग्रह से टकराया था।
1987 में आज ही के दिन ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे थे।
1980 में 17 जुलाई को ही जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने थे।
1976 में आज ही के दिन 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ था।
1974 में 17 जुलाई को ही लंदन टॉवर में बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए थे।
1972 में आज ही के दिन पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की थी।
1950 में 17 जुलाई को ही पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
1948 में आज ही के दिन भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया था।
1929 में 17 जुलाई को ही सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए थे।
1919 में आज ही के दिन यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति दी गई थी।
1912 में 17 जुलाई को ही इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ की स्वीडन में स्थापना की गई थी।
1906 में आज ही के दिन क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1893 में 17 जुलाई को ही इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
1850 में आज ही के दिन हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया था।
1712 में 17 जुलाई को ही इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1549 में आज ही के दिन यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया था।

17 जुलाई का इतिहास (17 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1971 में 17 जुलाई के दिन ही अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म हुआ था।
1943 में आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ था।
1959 में आज ही के दिन हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म हुआ था।
1923 में 17 जुलाई के दिन ही भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ था।
1913 में आज ही के दिन फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ था।

17 जुलाई को हुए निधन
2013 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन हुआ था।
2005 में 17 जुलाई के दिन ही भारतीय रिज़र्व बैंक के 14वें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन हुआ था।
1972 में आज ही के दिन गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन हुआ था।
1928 में 17 जुलाई के दिन ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन हुआ था।
1790 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ था।

scroll to top