Close

Sawan 2024 Rudrabhishek : सावन में रुद्राभिषेक के लिए ये 7 दिन हैं सर्वोत्तम, जानें घर में रुद्राभिषेक करने के लाभ

सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्‍व होता है। शिवपुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को रुद्राभिषेक बहुत प्रिय है। धार्मिक मान्‍यताओं में बताया गया है कि सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपके अनेकों कष्‍ट दूर होते हैं और आपको धन सुख समृद्धि के साथ ही भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस साल सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है और समापन 19 जुलाई को श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ होगा। सावन में रुद्राभिषेक करने से आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। सावन में रुद्राभिषेक करना मारकेश और कालसर्प दोष दूर करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। अबकी सावन में रुद्राभिषेक करने के लिए 7 दिन सर्वोत्‍तम माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये 7 सबसे खास दिन। साथ ही जानिए सावन में घर पर रुद्राभिषेक करवाने के लाभ।

रुद्राभिषेक के लिए सावन के ये 7 दिन हैं सबसे खास
यूं तो सावन का पूरा महीना ही रुद्राभिषेक के लिए खास माना जाता है। लेकिन सावन में रुद्राभिषेक के लिए सभी सोमवार, सावन की शिवरात्रि और नागपंचमी का दिन सबसे खास माना गया है। मान्‍यता है कि इन खास दिनों पर रुद्राभिषेक करने से आपकी एक नहीं बल्कि 18 प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्‍ट दूर होते हैं।

सावन का पहला सोमवार : 22 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार : 29 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार : 5 अगस्‍त

सावन का चौथा सोमवार : 12 अगस्‍त

सावन का पांचवां सोमवार : 19 अगस्‍त

सावन शिवरात्रि : 2 अगस्‍त

नागपंचमी : 9 अगस्‍त

सावन में घर में रुद्राभिषेक करने के लाभ सावन के महीने में घर में रुद्राभिषेक करने के विशेष लाभ शिवपुराण में बताए गए हैं। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने कठोर तपस्या की थी। इसलिए सावन के महीने में शिवजी का अभिषेक करने के विशेष लाभ बताए गए हैं। सावन में शिवजी का रुद्राभिषेक करने से आपके करियर में चल रहा तनाव कम होता है। राहु और केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इसके अलावा कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। रुद्राभिषेक अपने घर पर करवाने से आपके ऊपर से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और साथ ही कुंडली में चंद्रमी की स्थिति मजबूत होती है। पति-पत्‍नी यदि साथ में घर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें तो उनके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ती है और आपसी रिश्‍ते की डोर मजबूत होती है। साथ ही घर में रुद्राभिषेक करने से आपके घर सभी प्रकार की नकारात्‍मक शक्तियां दूर होती हैं।

scroll to top