Close

आज का राशिफल 20 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष राशिफल 20 जुलाई : लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। रियल एस्टेट के काम से जुड़े जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आप उसमें सफल रहेंगे। आपको आज करियर में कोई लाभ का नया अवसर भी मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा, सरकारी क्षेत्र में भी आपको सम्मान और लाभ मिलने का योग है। माता की सेहत को लेकर चिंता होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

वृषभ राशिफल 20 जुलाई : सुख सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा। आज सुख-सुविधाओं की चाहत बढेगी, इसलिए आज आपका खर्च भी बढा हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जिससे संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकल पाएगा। वृष राशि वाले अगर आज शाम किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह इनके लिए सुखद और सफल रहेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। केसर का तिलक लगाएं।

​मिथुन राशिफल 20 जुलाई : आज आपको त्रिग्रही योग का लाभ मिलेगा

आज का दिन मिथुन राशि के लिए लाभप्रद होगा। राशि से तीसरे घर में बनने वाले त्रिग्रही योग के कारण व्यापार में आज आप अपनी बुद्धि, विवेक और अनुभव से कोई भी निर्णय लेंगे तो वह आज आपके लिए फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन में आज किसी करीबी सदस्य से अपेक्षित मदद न मिलने के कारण आपका मन खराब होगा और उन पर से आपका विश्वास उठ जाएगा। आपके लिए सितारे कह रहे हैं कि, आज किसी को भी सलाह देने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाले को आपकी बातों का बुरा न लगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशिफल 20 जुलाई : विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे

कर्क राशि के जातक आज व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन लाभ उम्मीद के अनुसार नहीं होने से आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। अचानक धन खर्च का भी आज संयोग बनता दिख रहा है। आज आपके विरोधी और प्रतिद्वंदी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको बहुत ही गंभीरता पूर्वक और धैर्य से स्थिति को संभालना होगा। भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा, वाणी व्यवहार में मधुरता बनाए रखिएगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​सिंह राशिफल 20 जुलाई : आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी
सिंह राशि के जातक आज नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं। यदि कोई व्यावसायिक और कामकाजी योजना लंबे समय से रुकी हुई है तो आज आप उसे शुरू कर सकते हैं, भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपके शत्रु शांत रहेंगे। आज आप शाम का समय धर्म कर्म में बिता सकते हैं। आज दान पुण्य भी आप कर सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​कन्या राशिफल 20 जुलाई : कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है
कन्या राशि वालों को आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके घर में कोई पारिवारिक उलझन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, राहत महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कन्या राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, करियर को लेकर मन उलझन में रह सकता है। आर्थिक विषयों को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

तुला राशिफल 20 जुलाई : लव लाइफ रोमांटिक रहेगी
आज के दिन शिक्षा के प्रति तुला राशि वालों की रुचि और बढ़ेगी और कुछ नई तकनीक एवं ज्ञान हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए समय निकालकर कुछ कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बेहद सावधानी से काम करना होगा नहीं तो आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिनसे आप काफी समय से मिलने की प्लानिंग कर रहे थे। आज लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगी। आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 20 जुलाई : संतान की ओर से खुशी मिलेगी
आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए खर्चीला रह सकता है। वैसे आज आपको अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही संयम से चलना होगा, अपनी योजनाओं को गुप्त रखें नहीं तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते है। आज शाम के समय आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

धनु राशिफल 20 जुलाई : आपको लाभ का बेहतरीन मौका मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ और लाभप्रद होगा। आज आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। भाग्य स्थान में बनने वाला त्रिग्रही योग आज आपको सुख और लाभ प्रदान करेगा। कारोबार में आज आपको लाभ का बेहतरीन मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास सफल होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की चाहतों को पूरा करेंगे जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। धनु राशि वाले जो जातक पार्टनरशिप में बिजनस करते हैं उन्हें पार्टनर के साथ तालमेल और इन पर नजर बनाकर रखना होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना करें।

​मकर राशिफल 20 जुलाई : आज दिन उतार-चढाव वाला रहने वाला है
आज मकर राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। लेकिन जोखिम से आपको बचना होगा। जो भी फैसला लें उस पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पिता और पैतृक संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। संतान के करियर से संबंधित आज आप कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज मकर राशि के जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय मंदिर या किसी सुख शांति वाले स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।

कुंभ राशिफल 20 जुलाई : करियर के लिहाज से आज दिन अच्छा रहेगा
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में आज आपके बेहतर तालमेल और सुख शांति का संयोग बना रहेगा। आज आपको करियर में आगे बढने का अवसर मिलेगा। आज नौकरी के लिए किया गया आपका प्रयास भी सफल होगा। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज की शाम आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिता सकते हैं। उधार लेन देन के मामले से आज आपको दूर रहना चाहिए।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशिफल 20 जुलाई : शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए
मीन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन आज अनुकूल रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का अवसर मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि वाणी पर संयम रखें। सर्दी जुकाम संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

scroll to top