रायपुर। कचना स्थित हमिंग कोटरी सोसाइटी की महिलाओं ने सावन सेलिब्रेट किया। महिलाओं ने हरित श्रृंगार कर सावन सुंदरी प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की, वहीं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। सावन में सखियों संग झुले का भी आनंद लिया।
सावन सेलिब्रेशन की शुरुआत महादेव की आराधना के साथ हुई। महिलाओं ने जय जय हो शंकरा … पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने ग्रुप डांस परफॉर्म किया। सभी ने सावन के गीत गाए और सावन झुले का आनंद लिया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में जयश्री ठक्कर विनर रही, राजी पॉल फर्स्ट रनर अप और ऋतु दुबे सेकंड रनर अप रही। अर्चना सिंह, सोनिया देवांगन और मृदुला शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।