Close

आज का इतिहास 25 जुलाई : आज ही के दिन 1978 में पहले IVF शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड में हुआ था

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 25
० एम्सटर्डम ने 25 जुलाई 1585 में 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।
० फ्रांस ने 1689 में इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।
० कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन 1813 में हुआ।
० नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने 1814 में ब्रिटेन को हरा दिया।
० इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन 1837 को किया गया।
० बेनिटो मुसोलिनी गिरफतार 25 जुलाई 1943 में इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।
० आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 1948 में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
० अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने 1963 को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
० ज्ञानी जैल सिंह ने 25 जुलाई 1977 में भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
० दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म आज ही के दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।
० रंगास्वामी वेंकटरमन 25 जुलाई 1987 में भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।
० एस डी शर्मा 25 जुलाई 1992 में भारत के नाैंवे राष्ट्रपति बने।
० जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध 1994 को समाप्त हुआ।
० जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने 1994 में वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
० के आर नारायणन 1997 में भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।
० कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज 2001 में इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
० पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी 2004 में रिहा हुये।
० प्रतिभा पाटिल ने 2007 में भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
० उत्तर-पूर्व इराक में 2008 को महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
० गुजरात में 2017 को बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोग मरे।

25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 25 July
० विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म 1894 को हुआ था।
० अमेरिकी सेक्सोफोनवादक जॉनी हॉजेज का जन्म 1905 में हुआ।
० भारतीय संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म 1919 में हुआ।
० हिंदी चलचित्र अभिनेत्री और गायिका राकेश्वरी का जन्म 1905 में हुआ।
० प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म 1929 को हुआ था।
० भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म 1966 को हुआ था।
० ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म 1978 में हुआ।

25 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths on 25 July
० सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का निधन 25 जुलाई 1880 को हुआ था।
० उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन 1956 को हुआ था।
० प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन 2012 को हुआ था।

scroll to top