Close

आज का राशिफल 28 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष राशि वालों को आर्थिक लेन देन में संभलकर चलना होगा
मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारी आपके सुझावों का स्वागत करेंगे। आपका प्रभाव और महत्व भी आज बढ़ेगा। कोई सरकारी क्षेत्र का काम आपका अटका है तो कागजात की पूरी तैयारी करके प्रयास करना चाहिए, सफलता पाएंगे। अगर संतान की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार होना संभव है। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपका संपर्क हो सकता है, इनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आर्थिक लेनदेन में आज आपको संभलकर चलना होगा, उधार दिया हुआ धन वापस मिलना कठिन होगा।

आज भाग्य 88% तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी होगा।

वृषभ राशि वालों के पास अचानक कोई जरूरी काम आ सकता है
सितारे बताते हैं कि आज किसी मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में वृषभ राशि के जातक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। आपके पास आज अचानक से कोई महत्वपूर्ण काम आ सकता है जिसके लिए आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालेंगे। आज आपको परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लेकिन सलाह है कि मदद करते समय व्यवहारिकता का भी जरूर ध्यान रखें नहीं तो मदद के चक्कर में खुद ही परेशान होंगे।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि को फंसा हुआ पैसा मिल सकता है

मिथुन राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पाएंगे। ऑफिस में टीम वर्क से काम करने से आज आपको सफलता मिल सकेगी, आप अपने किसी साथी सहकर्मी की सहायता भी करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। अगर कोई व्यापारी साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आज का दिन साझेदारी के काम के लिए उनके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी आज समाप्त हो सकती है, फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करें।

कर्क राशि वाले रहें सेहत के प्रति सजग

सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को सेहत के मामले में गंभीर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन उलझन वाला रह सकता है। यदि भाइयों के बीच संबंधों में कुछ मनमुटाव चल रहा था तो उसमें सुधार होगा। अगर आज आप अपने कारोबार से संबंधित कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो इसमें आपको भविष्य में खूब लाभ मिलेगा। आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशि के जातकों को होगी सुख साधनों की प्राप्ति
सिंह राशि वाले आज अपने स्वभाव के विपरीत थोड़े सुस्त नजर आएंगे। कोई काम आज आप आलस्य के कारण टाल सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले, जरूरी सामान की जांच कर लें, नहीं तो सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। माता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होना संभव है।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें।

कन्या राशि वालों को माता-पिता से मार्गदर्शन मिलेगा
कन्या राशि के जातकों को आज पारिवारिक जीवन में सहयोग और लाभ मिलेगा। यदि आपके परिवार में किसी बात को लेकर मनभेद और तनाव बना हुआ है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर अपने माता-पिता से मार्गदर्शन पाएंगे। आज आप अपने ऊपर भी धन भी खर्च करेंगे, लेकिन सलाह है कि, अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन जरूर बनाए रखें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। हरी चूड़ियां और मूंग दाल दान करें।

तुला राशि के लिए दिन लाभप्रद रहेगा
आज तुला राशि के सितारे बताते हैं कि कार्य व्यवसाय में आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए लाभप्रद होगा। आज आपके कुछ नए शत्रु और विरोधी भी उभरकर सामने आ सकते हैं जिनसे इन्हें सतर्क रहना होगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। निकट सगे संबंधियों से आपका तालमेल बना रहेगा। आज इनसे आपको सहयोग और कोई नई जानकारी मिल सकती है।

आज भाग्य 73% तक आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में खूब परिश्रम करना होगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज अपने पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम का समय मनोरंजन और परिवार के साथ हंसी खुशी में बीतेगा। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कोई साहसिक कदम भी उठा सकते हैं।

आज भाग्य 96% तक आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और देवी को खीर का भोग लगाएं।

धनु राशि वाले मित्र की मदद कर सकते हैं
धनु राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन में आशा का संचार होगा। नौकरी में आज आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। आज आपको किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसके लिए थोड़ी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मकर राशि के लिए दिन रहेगा उलझन वाला
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कुछ मामलों में उलझन भरा रह सकता है। लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने दिल और दिमाग दोनों की बातें सुननी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपके विरोधी इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

कुंभ राशि को फायदा मिलेगा
कुंभ राशि की बुद्धि आज खूब चलेगी। आज आपको अपने किसी जानकार से कोई गुप्त सूचना मिल सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे अपनी बात मनवाने के लिए हठ या अनुचित व्यवहार कर सकता है। विद्यार्थियों को आज कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आपको ससुराल पक्ष से मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

आज भाग्य 87% तक आपके पक्ष में रहेगा। कुत्ते को आज रोटी खिलाएं और शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि के जातकों का पद और प्रभाव बढेगा
मीन राशि के जातकों का आज धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में मन लगेग। आज कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही जरूरी काम को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज पद और प्रभाव का लाभ मिल सकता है।ल अधिकारी वर्ग से आपका तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में सितारे बताते हैं कि आज आपको संयम से चलना होगा, प्रेमी के साथ आज किसी बात लेकर कहासुनी हो सकती है।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

scroll to top