Close

बड़ी खबर : अब रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, देखें अन्य राज्यों में किसकी हुई नियुक्ति; देखें पूरी लिस्ट

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें सभी राज्यपालों की नई नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।’’ झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

जिष्णु देव वर्मा होंगे तेलंगाना के नए राज्यपाल

बयान में कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे जबकि ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। बयान में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

 

scroll to top