राष्ट्रीय मिति श्रावण 09, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 16, सफ़र 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जुलाई सन् 2025 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार तुलसीदास जयंती, शीतला सप्तमी।
सूर्योदय का समय 31 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 41 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 31 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 13 मिनट पर ।
आज का शुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 18 मिनट से सुबह 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2025 :
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक।
आज का उपाय : आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।