Close

आज का राशिफल 9 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नागपंचमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपने किसी कार्य को करने के लिए आतुर दिखाई देंगे। किसी नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आप अपने बिगड़े हुए कार्य को भी बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। नौकरी वर्ग वालों को लाभ होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा है, नए कार्य की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कोई बड़ा कार्य पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आज सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपके अपने लोग आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। विवादों से दूर रहे, वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परंतु परिवार में कोई अप्रिय घटना या सूचना आपको मिल सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी राशि के लिए अच्छा कहा जा सकता है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। आपके व्यवहार से आज आपके शत्रु भी आपके बस में हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए बेहद अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य को लेकर बहुत दिनों से तनाव ग्रस्त हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न दिखाई देगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, आज वाणी के प्रभाव से आपके रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने के योग आज बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें, न्यायालय पक्ष में आज आपको पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे, आज पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे। अच्छा होगा व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा आदि पर वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। आज पैसे का लेनदेन सोच विचार कर करें। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें, नहीं तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में शत्रु पक्ष हावी होगा। परिवार में मानसिक क्लेश देखने को मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है, घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनर से में आप सहभागी हो सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का आज योग बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, पुराने चल रहे पर बात खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके मन की बात पूरी हो सकती है। पार्टनर के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा, व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में पुराने किसी बात के फिर से उभरने के कारण आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार के रूप में धन देना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। न्यायालय पक्ष में शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समानता ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज आपके किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है, आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें।

 

scroll to top