Close

Health Benifits Of Ghee: मानसून में अपने डाइट में शामिल करें घी, मिलेंगे कई सेहतमंद फायदे

मानसून एक ऐसा मौसम होता है, जब तरह-तरह की बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। इस मौसम में ना केवल पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई तरह के इंफेक्शन के कारण व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, फंगल इंफेक्शन, सांस की समस्या व अन्य कई तरह की समस्या भी होती है। इसलिए, यह कहा जाता है कि मानसून में व्यक्ति को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए।

इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपनी डाइट का आप विशेष ध्यान रखें। सिर्फ बाहर का खाना बंद करने से आपको लाभ नहीं होने वाला है, बल्कि आपको अपनी डाइट में घी को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

मानसून के दौरान खुद को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है कि आपकी इम्यूनिटी अच्छी हो। इसमें घी आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, यह एंटीऑक्सीडेंट रिच होता है, जिसके कारण आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे में व्यक्ति इस मौसम में खांसी-जुकाम, सर्दी और फ्लू से बच सकता है। इतना ही नहीं, घी में विटामिन ए, डी, ई और के के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो बीमारियों के खिलाफ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में योगदान देते हैं।

 

जोड़ों के दर्द से आराम

मानसून के दौरान अक्सर लोग जोड़ों में दर्द व अकड़न की शिकायत करते हैं। खासतौर से, अगर किसी को गठिया की परेशानी है तो उसे यह समस्या और भी अधिक होती है। लेकिन अगर आप डाइट में घी को शामिल करते हैं तो इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। दरअसल, घी में एंटी-इन्फ्लमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो ज्वॉइंट हेल्थ को बनाए रखता है।

डाइजेशन होता है बेहतर

मानसून में अधिकतर लोग कब्ज, डायरिया, ब्लोटिंग, पेट में दर्द व अन्य कई पेट की परेशानियों की शिकायत करते हैं। लेकिन अगर आप इस मौसम में घी का सेवन करते हैं तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ता है। घी ना केवल डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के लिए ल्यूब्रिकेशन के रूप में काम करता है, बल्कि गट में हेल्दी बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है। इससे ना केवल डाइजेशन में मदद मिलती है, बल्कि शरीर खाने के पोषक तत्व भी अब्जॉर्ब कर पाता है।

मिलती है एनर्जी

मानसून के दौरान अधिकतर लोग सुस्ती व थकान का अनुभव करते हैं। उन्हें सुस्ती के कारण कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन अगर आप घी का सेवन करते हैं तो इससे आपको एनर्जी मिलती है। इसमें मीडियम-चैन फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो ना केवल जल्दी से अब्जॉर्ब होते हैं और साथ ही साथ आपको एनर्जी भी देते हैं।

रेस्पिरेटरी हेल्थ को मिलता है सपोर्ट
जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या है, उनकी परेशानी मानसून के दौरान कई गुना बढ़ जाती है। दरअसल, इस मौसम में एलर्जी के कारण रेस्पिरेटरी इंफेक्शन बढ़ जाता है। लेकिन घी का सेवन करने से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को आराम मिलता है। साथ ही साथ, खांसी व अन्य सांस से जुड़ी बीमारियों में भी राहत मिलती है।

 

scroll to top